नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर संसद में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी को रोके जाने का मुददा संसद में उठाया। आसन पर बैठे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के कुछ टिप्पणी करने पर कांग्रेस सांसद हंगामा करने लगे। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी कांग्रेस का साथ दिया। बाद में कांग्रेस सांसद संसद की कार्यवाही का बहिष्कार कर वापस आ गए।
राहुल गांधी आज अपनी बहन सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ संभल जाने के लिए निकले थे, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद में गाजीपुर बॊर्डर से ही वापस लौटा दिया। जब इसकी जानकारी संसद में कांग्रेस सांसदों को मिली तो उन्होंने इस मुद्दे को संसद में उठाया।
लोकसभा में आसन पर बैठे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने हंगामा करते कांग्रेस सांसदों से कहा कि नेता विपक्ष को तो सदन में होना चाहिए, बाहर क्या कर रहे हैं। इस कांग्रेस सांसद और ज्यादा हंगामा करने लगे। सपा सांसदों का भी कांग्रेस को साथ मिला। बाद में कांग्रेस के सांसद बहिष्कार कर संसद से बाहर आ गए।
उधर गाजीपुर बॊर्डर से वापस लौटाए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सीधे संसद ही पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी खुद भी संसद में संभल जाने से रोके जाने का मुद्दा उठा सकते हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026