मुंबई। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस होंगे। भाजपा ने फड़णवीस के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा विधायक दल की बैठक में भी फड़णवीस को नेता चुन लिया गया। निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और निर्वतमान डिप्टी सीएम अजित पवार नई सरकार में उप मुख्यमंत्री की भूमिका में होंगे। मुंबई में कल शपथ समारोह का भी ऐलान हो गया है।
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के दस दिन बाद महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर चला आ रहा सस्पेंस आखिरकर मंगलवार को तब खत्म हो गया जब देवेंद्र फड़णवीस भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए। महायुति के तीनों प्रमुख दलों भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) के बीच मंत्रियों की संख्या को लेकर भी फार्मूला तैयार हो गया है। भाजपा के 22, शिवसेना के 12 और एनसीपी के 10 मंत्री बनाए जाएंगे।
महाराष्ट्र में नई सरकार बनने में इसलिए देरी हुई क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कुछ बातों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अंततः एकनाथ शिंदे को भी संतुष्ट कर लिया गया। इसी के साथ आज सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाकर देवेंद्र फड़णवीस को नेता चुन लिया गया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026