ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों और फर्मों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद दी गई सफ़ाई पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया दी है.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “दुनिया जानती है कि धीरज साहू गांधी परिवार के एटीएम थे. उनका जो ये बचाव में उत्तर है एक हफ्ते बाद ये लोगों के गले नहीं उतर रहा है. एजेंसी अपना काम कर रही है.”
“एक और विषय है कि पैसा आया कहां से? कई राज्यों की आबकारी नीति को धीरज साहू अपने मन से चलाते थे. गलत तरीके से धन बनाना उनका एक नया व्यवसाय बन गया था. धीरज साहू गांधी परिवार के खास आदमी थे.”
इससे पहले कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने स्पष्टीकरण में कहा था, “…आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है. मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है. जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है, यह शराब की बिक्री से हुई कार्रवाई है.”
“इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है. सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है. इनकम टैक्स विभाग ने अभी छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा.”
-एजेंसी
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026