मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर चुनाव आयोग ने तमलुक के भाजपा प्रत्याशी पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने अभिजीत की टिप्पणियों की निंदा की और इसे निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला और महिलाओं का सीधा अपमान बताया है।
चुनाव आयोग ने बताया कि तामलुक सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय 21 मई की शाम 5 बजे से अगले 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे।
आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय को आदर्श आचार संहिता के दौरान अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की भी सख्त चेतावनी दी है।
गंगोपाध्याय ने की थी अभद्र टिप्पणी
अभिजीत गंगोपाध्याय ने 16 मई मिदनापुर के चैतन्यपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि संदेशखाली की उम्मीदवार को 2 हजार रुपए में खरीदा गया था। ममता बनर्जी जी, आपकी कीमत क्या है? 10 लाख रुपए? क्या इसलिए क्योंकि आप एक मशहूर ब्यूटिशियन से अपना मेकअप कराती हैं? क्या रेखा पात्रा को 2 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है, क्योंकि वह लोगों में घरों में काम करती हैं। एक महिला दूसरी महिला को इतना अपमानित कैसे कर सकती है?
तृणमूल कांग्रेस ने गंगोपाध्याय के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी। चुनाव आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय को नोटिस दिया था और 20 मई की शाम तक का समय दिया गया था। गंगोपाध्याय ने नोटिस का जवाब दिया, लेकिन चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि गंगोपाध्याय की टिप्पणी हर मायने में अपमानजनक और गरिमा से परे है।
तामलुक सीट पर 25 मई को वोटिंग
अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। 7 मार्च को वो बीजेपी में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें पार्टी ने बंगाल की तामलुक सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर 25 मई को छठे फेज में वोटिंग होनी है।
Compiled by up18news
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026