भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में माल्टा के एक जहाज के अपहरण की ख़बर मिलने के बाद उसकी मदद के लिए अपना एक जहाज वहां भेजा है.
माल्टा के जहाज एमवी रूएन ने छह अनजान लोगों के जहाज पर सवार होने के बाद गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम मरीन ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) को आपातकालीन संदेश भेजा था.
भारतीय नौसेना ने उसके बाद ‘मिशन डेप्लॉयड’ के तहत तैनात चालक दल के 18 लोगों वाले एक जहाज को वहां मदद के लिए रवाना किया है.
भारत को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वैसे ही नौसेना ने इलाके में सर्विलांस के लिए अपना पेट्रोल एयरक्राफ्ट भेजा. साथ ही समुद्री डकैतों से निपटने वाले अपने जहाज को भी अदन की खाड़ी की ओर रवाना किया.
शुक्रवार की सुबह वह एयरक्राफ्ट अपहरण किए हुए जहाज तक पहुंचा और उस पर नज़र रखने लगा. अब वह जहाज सोमालिया की तट की ओर जा रहा है.
अदन की खाड़ी में मिशन डेप्लॉयड के तहत तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ने भी उस जहाज की पहचान की है.
-एजेंसी
- देश में पहली बार पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा और सुदीर्घ जीवन के लिए अनूठी प्रार्थना: कमला नगर जैन मंदिर में 9 दिवसीय सिद्ध चक्र विधान - November 16, 2026
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ आगरा से वृंदावन तक निकली विशाल वाहन रैली, ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजी ताजनगरी - November 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर बाबा के 24वें वार्षिक भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी; दिखा सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम - November 16, 2026