
आगरा (किरावली)। आगरा के अछनेरा कस्बे में मंगलवार को सुबह असामाजिक तत्वों ने प्राचीन शीतला माता मंदिर में देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
बताया जाता है कि मंदिर का संचालन स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है। नवरात्रि के उपलक्ष्य में रात्रि में हुए भजन कीर्तन के उपरांत मंदिर का दरवाजा लगाकर श्रद्धालु अपने घरों को चले गए। तड़के पूजा अर्चना करने श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो हालात देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। मंदिर में स्थापित भैरों बाबा और शेर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के पास ही ईंटें पड़ी मिली।
देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त होने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा होने लगा। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026