Mathura Hema Malini

16 October, 2021: जानिए देश-विदेश का इतिहास, आज लच्छू महाराज और हेमा मालिनी का जन्मदिन

BUSINESS Crime ENTERTAINMENT INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE लेख वायरल

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाइव स्टोरी टाइम सौगात लेकर आया है। प्रतिदिन देश-विदेश का इतिहास और बड़ी हस्तियों के जन्मदिन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपके बहुत काम की जानकारी है। सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए तो अत्यधिक उपयोगी है।

आज के दिन का इतिहास

1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।

1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।

1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।

1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।

1999 – सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।

2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।

2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।

2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उम्र का ‘शतक’ बना चुके फ़ौजा सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आठ घंटे से अधिक समय में फिनिश लाइन पार की।

2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।

2013 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत।

आज विशिष्ट व्यक्तित्व जन्मदिन

1950 – निदुमोलु सुमति – भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक हैं।

1896 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।

1940 – नरेंद्र चंचल – भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।

1944 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।

1948 – हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।

1948 – नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री।

1939 – दिगम्बर हांसदा – संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।

1905- विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी)- प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक

1995 – वेद कृष्णमूर्ति – भारतीय महिला क्रिकेटर।

Dr. Bhanu Pratap Singh