swatantra dev singh BJP

आज से आपके घर की कुंडी खटखटाएंगे यूपी सरकार के मंत्री और देंगे एक चिट्ठी

भारतीय जनता पार्टी शुरू कर रही है ‘परिवार संपर्क’ अभियान मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे Lucknow (Uttar Pradesh, India)। भारत के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का दूसरा कार्यकाल है। इसका एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक जून से संपर्क व संवाद अभियान चलाया […]

Continue Reading
bjp yuva morcha

नीलकंठ तिवारी ने भाजपा से जुड़े युवाओं से कही खास बात

भाजपा महानगर और जिला युवो मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं, महामारी पर अंकुश लगायाAgra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं  मुख्यमंत्री प्रोटोकोल नीलकंठ तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के ज़िला एवं महानगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी सरकार के एक वर्ष के एवं योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुँचाने एवं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण समर्पण से लगने को कहा। महामारी पर अंकुश नीलकंठ तिवरी  ने बताया कि कोरोना काल में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  योगी आदित्यनथ के निर्णयों ने देश की जनता को इस महामारी के समय में लड़ने में सशक्त बनाया है । जहां एक ओर सम्पूर्ण विश्व इस महामारी की चपेट में आ चुका है वहीं भारत आज भी इस महामारी पर अंकुश लगाए हुए है।  कोरोना काल में सभी प्रवासी मज़दूर भाई – बहनों को उनके घर तक पहुँचाने के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था के साथ साथ, उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की।   प्रधानमंत्री  द्वारा 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा गया है।  युवाओं के लिए कहा कि युवा इस देश की शक्ति है भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास में लगी हुई है, निश्चित तौर पर भारत का युवा आत्मनिर्भर बनेगा और अपने देश के विकास में योगदान करेगा। उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने युवा सम्मेलन में उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी को आज के युवाओं पर पूर्ण विश्वास है। हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। हमें बूथ के हर घर तक जाना है और मोदी  एवं योगी  की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को मोदी  के लोकल फ़ोर वोकल अभियान को भी जन-जन तक पहुँचाना है जिसके माध्यम से हमारे देश के हर युवा को रोज़गार भी मिल सकेगा। 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजवत ने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 500 से अधिक लोगों की जूम ऐप के माध्यम से सभा हुई, जिसमें 100 से अधिक युवतियाँ उपस्थित रहीं । यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं मोदी  और योगी  के नेतृत्व के प्रति विश्वास है । विशेष उपस्थिति सम्मेलन को सुचारु रूप से चलाने में महानगर आई टी संयोजक जितेंद्र सविता का प्रमुख योगदान रहा। सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम, सहदेव शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा शैलू पंडित, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरोना काल में अनुपमा जैसवाल ने बताई महिलाओं की भूमिका, पढ़िए क्या कहा

20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज, महिलाएं भी व्यापार शुरू करेंभारतीय जनता पार्टी आगरा जिला व महानगर का महिला सम्मेलन Agra (Uttar prdesh, India)। मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी […]

Continue Reading
AMU Vice Chancellor Prof Tariq Mansoor

Aligarh Muslim University की लम्बी छलांग, जानिए नई उपलब्धि के बारे में

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी तथा अन्नामलाई विश्वविद्यालय से भी ऊंचा स्थान Aligarh (Uttar Pradesh, India)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में एक नई उपलब्धि प्राप्त की है। विश्वविद्यालय की फैकल्टी आफ लाइफ साइसेंज को टाइम्स हायर एजूकेशन रैकिंग 2020 ने भारतीय विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान […]

Continue Reading
bhanu mahajan bjp

लॉकडाउन में भाजपा महानगर ने क्या किया, पढ़िए ये खबर

Agra (Uttar Pradesh, India)। लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी महानगर की उपलब्धियां चौंकाने वाली हैं। पीएम केयर फंड में 1,48,83,200 रुपये भेजे हैं। 9000 राशन कार्ड बनवाकर राशन उपलब्ध कराया है। 9000 राशन कार्ड बनवाए भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आज माधव मंडल के वार्ड संख्या 12 और शिवाजी मंडल के वार्ड संख्या  9 में ज़रूरतमंद लोगों को राशन कार्ड वितरित किए। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए पूरे लॉकडाउन में भारतीय जनता पार्टी ने आगरा शहर के हर घर तक पहुँचने का प्रयास किया है। हर गरीब को उसके हक़ का राशन दिलवाया है और जिसके पास राशन कार्ड नहीं था या किन्ही कारणों से नहीं बन पाया था, उसके लिए प्रशासन के सहयोग से त्वरित राशन कार्ड बनवाकर उस तक पहुँचाया गया।इस लॉक डाउन में अब तक लगभग 9000 नए राशन कार्ड भाजपा संगठन ने ज़रूरत मंद लोगों तक पहुँचाए हैं।  1.48 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में भेजे पूरे लॉक डाउन में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगरा शहर की जनता की हर सम्भव मदद करता रहा है। जिसके लिए भाजपा महानगर संगठन ने आगरा शहर वासियों के लिए विभिन्न सहायता हेल्प लाइन उपलब्ध करायी । इंटर स्टेट इंटर सिटी पास एवं फल सब्ज़ी पास हेतु, फ़ूड हेल्प लाइन, मेडिकल हेल्प लाइन, राशन कार्ड और नगर निगम हेल्प लाइन के माध्यम से पूरे आगरा शहर में 31 मई तक 1,76,970 मोदी किट, 16,20,842 भोजन पैकेट, 2,14,737 फ़ेस मास्क जनता तक पहुँचाये गए हैं। इसके अलावा  इस आपदा से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में 1,48,83,200 रुपये का सहयोग पूरे आगरा शहर से पहुँचाया गया है।  कोरोना महामारी से लड़ने में सहायक आरोग्य सेतु ऐप भी  3,64,808 लोगों को डाउनलोड कराया है। हर समय तत्पर भाजपा कार्यकर्ता […]

Continue Reading
cp rai

कितने लोगों को पता है कि इस देश से लॉटरी मैंने खत्म कराई…

लॉटरी के कारण वेश्या बन गई थी मां, बेटा अपने दोस्तों तक पहुंचा तो कर ली आत्महत्या, इसके बाद सपा नेता ने छेड़ा आंदोलन पुराने लोग जानते हैं कि एक समय था देश भर में हर सड़क हर गली और हर बाजार मे लॉटरी बहुत बड़ा व्यवसाय बन गया था। परिवार के परिवार तबाह हो […]

Continue Reading
bhavani singh

तीन जून को 29 जिलों में जन संवाद करेगी भाजपा, यहां देखें संपूर्ण कार्यक्रम

दो दिन में 69 जिलों में हो चुके हैं कार्यक्रम भवानी सिंह को जालौन जिले की जिम्मेदारी Lucknow (Capital of Uttar Pradesh)। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर संवाद व संपर्क अभियान के तहत सरकार के कामकाज का हिसाब लेकर […]

Continue Reading
sp singh baghel

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की मीडिया, नेता और अफसरों को खरी-खरी, देखें वीडियो

न्यायपालिका का बुरा हाल खबर दिखाने से बचता है मीडिया Agra (Uttar Pradesh, India)। सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल खरी-खरी कहने के लिए विख्यात हैं। उन्होंने नगर निगम में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में मीडिया, नेता और अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उनका दर्द इन शब्दों में झलका – आज […]

Continue Reading
businessman beaten by police

व्यापारी की पिटाईः सपा, बसपा की सरकार होती तो क्या होता, BJP वालो ध्यान से पढ़ो

भाजपा के गढ़ में व्यापारी की पिटाई के बाद गौरव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा Agra (Uttar Pradesh, India)। आज पुलिस की लाठी पर लिखने का मन है। तो सुनिए सीधी सी बात पुलिस की लाठी कमजोर और मजलूम के लिए बनी है । यह मौलाना साद पर नहीं चलेगी, दाऊद पर नहीं चलेगी, […]

Continue Reading
businessman beaten by police

भाजपा के गढ़ में व्यापारी को पुलिस वालों ने जमकर कूटा, देखें वीडियो

पीछे कर घर पर डडों से धुना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना मेयर और विधायक के ऐलान के बाद दो सिपाही निलंबित Agra (Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता है और इसी कारण भाजपा सरकार में व्यापारियों की पिटाई हो रही है। आए दिन इस तरह के किस्से सुनने […]

Continue Reading