स्वर्ण मुकुट, पुष्प श्रृंगार और इलायची-मेवा की विशेष माला से अलंकृत हुए बाबा, भजन संध्या व महाआरती में उमड़ी श्रद्धा।
आगरा। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल से ही सैकड़ों श्रद्धालु बाबा श्री खाटू श्याम के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे तथा भक्तिमय वातावरण में जयकारों के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस विशेष अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा का मनोहारी श्रृंगार लाल, गुलाबी और श्वेत पुष्पों से किया गया। बाबा को इलायची और मेवा से निर्मित विशेष माला अर्पित की गई, जिसकी सुगंध से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। स्वर्ण मुकुट और आकर्षक कुंडलों से अलंकृत बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने देवशयनी एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का शुभारंभ होता है। यह तिथि भक्ति, साधना और धर्माचरण के लिए अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है।
उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर विशेष श्रृंगार, इत्र सेवा, राजभोग एवं संध्या भोग सेवा श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से तथा विशेष पोशाक सेवा अनीता अग्रवाल की ओर से समर्पित की गई।
सायंकाल आयोजित भजन संध्या में श्याम भक्तों ने भजनों पर भाव-विभोर होकर बाबा का गुणगान किया। इसके पश्चात महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, विपिन बंसल, विकास गोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- ग्रेटर नोएडा में सजा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का महाकुंभ: 90 देशों के खरीदार पहुंचे, सीएम योगी बोले— ‘ग्लोबल हब’ बन रहा उत्तर प्रदेश - September 25, 2026
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का भव्य उद्घाटन: सीएम योगी बोले— ‘ओडीओपी’ ने पारंपरिक हुनर को दी नई वैश्विक पहचान, दुनिया तक पहुंच रहे यूपी के उत्पाद - September 25, 2026
- आगरा के गोकुलपुरा में संपन्न हुआ 66वां गणेश महोत्सव: “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ नम आंखों से दी गई सिद्धि विनायक को विदाई - September 25, 2026