आगरा। प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में नौ दिनों से चल रहे विशेष पूजन, रात्रि हवन एवं शक्ति साधना का समापन पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर मां पीतांबरा से सुख, समृद्धि, आरोग्य और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने कहा कि गुप्त नवरात्र आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक विधि-विधान से की गई मां भगवती की आराधना, जप, हवन और साधना से साधकों को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मबल एवं देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पूर्णाहुति केवल यज्ञ का समापन नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और संकल्प की पूर्णता का प्रतीक है।
मनीष अग्रवाल ने बताया कि कन्या पूजन भारतीय सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। कन्याओं में मां आदिशक्ति का स्वरूप मानकर उनका पूजन करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूजन के उपरांत कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा एवं उपहार भेंट किए गए।
समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों ने मां पीतांबरा के जयकारों के बीच पूर्णाहुति में सहभागिता की।
इस अवसर पर सुजाता अग्रवाल, वामिका, महिमा, अशोक गोयल, दीपक गोला, दीपक गुप्ता, शिप्रा, पंडित मुकेश शर्मा, ममता उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, हनी, बॉबी, विक्रम आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026