कोरोना काल में अनुपमा जैसवाल ने बताई महिलाओं की भूमिका, पढ़िए क्या कहा

कोरोना काल में अनुपमा जैसवाल ने बताई महिलाओं की भूमिका, पढ़िए क्या कहा

NATIONAL POLITICS REGIONAL

20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज, महिलाएं भी व्यापार शुरू करें
भारतीय जनता पार्टी आगरा जिला व महानगर का महिला सम्मेलन

Agra (Uttar prdesh, India) मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी श्रृंखला में भाजपा आगरा जिला एवं महानगर इकाई का महिला मोर्चा का सम्मेलन संपन्न हुआ। उन्होंने कोरोना काल में महिलाओँ की भूमिका भी बताई।

पदाधिकारियों को संबोधित किया

मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अनुपमा जयसवाल ने सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों से अवगत कराया एवं कोरोना महामारी में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी सभी को अवगत कराया।

कोरोना से लड़ाई खत्म नहीं

उन्होंने कहा कि अभी कोरोना से हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। अब यह लड़ाई आगे तक जाएगी। हमें इससे अपना बचाव करना है और नियमों का पालन करते हुए समाज सेवा भी करनी है। महिला ही समाज की धुरी होती है। इसलिए महिलाओं को इस कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है।

बबिता सिंह

मोदी सरकार के काम

मोदी सरकार द्वारा जो 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देश में दिया गया है, उसमें महिलाओं के लिए भी बहुत बड़ी भागीदारी है। महिलाएं भी अपना व्यापार शुरू करने के लिए इसमें ऋण ले सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। मोदी सरकार ने तीन तलाक, राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने जैसे अनेक राष्ट्र हित के कार्यों को किया है। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ गैस सिलेंडर में 3 महीने तक निशुल्क गैस प्रदान की जाएगी।

ये रहे उपस्थित

महिला सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंदु जादौन  एवं महानगर अध्यक्ष रंजना पवार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा आगरा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एवं महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान उपस्थित रहे। वर्चुअल सभा में जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक,  निवेदिता श्रीवास्तव, हेमलता अग्रवाल, बबीता गोयल, हेमा चौहान, रेखा शर्मा, रुचि अग्रवाल, सुनीता सारस्वत, राधा तोमर, प्रवीन राजावत, शशि गुप्ता, रचना शिवहरे, प्रिया कुशवाह, किरन तनेजा, राजबाला, संजू शर्मा, नीतू जैन, हेमा शर्मा आदि उपस्थित रहे। वर्चुअल सभा का समन्वय आईटी विभाग के सुधीर सिंह, जितेंद्र सविता एवं मनीष कटारा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *