बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी तथा अन्नामलाई विश्वविद्यालय से भी ऊंचा स्थान
Aligarh (Uttar Pradesh, India)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में एक नई उपलब्धि प्राप्त की है। विश्वविद्यालय की फैकल्टी आफ लाइफ साइसेंज को टाइम्स हायर एजूकेशन रैकिंग 2020 ने भारतीय विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान पर रखा है। अमुवि की फैकल्टी को यह उच्च स्थान अकादमिक हवालों, शोध, शिक्षा के उच्च स्तर, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा उच्च स्तरीय प्रकाशन एवं अन्य मापदंडों पर खरा उतरने पर प्राप्त हुआ है।
क्या है टाइम्स हायर एजूकेशन रैंकिंग
विदित हो कि टाइम्स हायर एजूकेशन रैंकिंग एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी है जो उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रदर्शन का आंकलन करती है जिससे छात्रों को शिक्षण एवं शोध में प्रतिष्ठित संस्थानों का चुनाव करने में सहायता मिलती है तथा छात्रों को रोजगार तथा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर भी प्राप्त होते हैं। उल्लेखनीय है कि इस रैंकिंग में शिक्षा, शोध तथा अन्य अकादमिक मापदंडों पर अमुवि के प्रदर्शन को परखा गया था। इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग से संस्थानों को फंडिंग में भी सहायता मिलती है।
बीएचयू, डीयू से भी आगे
अमुवि की फैकल्टी आफ लाइफ साइसंज को अकादमिक हवालों की श्रेणी में 71.8 का स्कोर प्राप्त हुआ। इस तरह से अमुवि की लाइफ साइंस फैकल्टी को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी तथा अन्नामलाई विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालयों से भी ऊॅचा स्थान प्राप्त करने में सफलता मिली। इस रैंकिंग में अमुवि अन्य श्रेणियों में भी इंडियन इंस्टीटयूट आफ साइंस बंगलौर को छोड़ कर अन्य विश्वविद्यालयों और इंडियन इस्टीटयूट आफ टेक्नालोजी से आगे रहा।
क्या कहते हैं कुलपति
अमुवि की इस उपलब्धि को शताब्दी वर्ष में एक अनूठी उपलब्धि करार देते हुए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने फैकल्टी आफ लाइफ साइंसेज के डीन, विभागों के प्रमुखों तथा अन्य शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के सत्त प्रयास तथा उत्कृष्ट शोधपत्रों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इससे पूरी यूनिवर्सिटी बिरादरी का सर फख्र से ऊॅचा हुआ है। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि अमुवि एक उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान है जहां पर शिक्षण का स्तर ऊॅचा है तथा टाइम्स हायर एजूकेशन रैंकिंग से विश्वभर के छात्र अमुवि की ओर आकर्षित होंगे। इससे छात्रों के कैरियर में भी लाभ होगा।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Spin Dynasty Casino Delivers Generous Bonuses and Bigger Jackpots for Players in Canada - November 1, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026