Agra, Uttar pradesh, India. बालाजीपुरम बस्ती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केके भारद्वाज के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को के बालाजी एनक्लेव में अभियान के दौरान प्रेरणादायक व उत्साहित करने वाली घटना हुई। धन संग्रह कार्यक्रम का आगाज 15 जनवरी से देशभर में प्रारम्भ हो चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषदर, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जाकर धन संग्रह कर रहे हैं।
टेढ़ी बगिया निवासी श्रीमती गुड्डी देवी बालाजी एनक्लेव में सफाई का कार्य करती है। टोली घर-घर निधि संग्रह कर रही थी, गुड्डी देवी ने टोली को रोका और कहा कि मैं भी राम मंदिर के लिए चंदा देना चाहती हूँ। उन्होंने निधि समर्पित की। कहा कि राम हम सबके हैं तो मंदिर हम सबका ही बन रहा है तो हम सबकी भागीदारी होनी ही चाहिए।

इसी दौरान गुल्लक से निकालकर एक छोटी बच्ची पंखू पचौरी ने ₹300 समर्पण राशि दी।
इस दौरान महेश चंद पचौरी, बंटी शुक्ला, पंकज मिश्रा, संदीप पाठक, गिरीश भारद्वाज, देवेश पचौरी, कपिल पचौरी, रवि भारद्वाज, पंखु पचौरी आदि मौजूद रहे।

फैजा खान ने भी मंदिर के लिए दिया धन
“एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम” की ध्वनि शहर के हर गली हर मोहल्ले में गूंज रही है। अयोध्या में पाँच सौ वर्ष की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। श्याम शाखा निखिल गार्डन फेस 2 में ईसाई धर्म की टीना और ईशा ने और शहीद नगर में फैजा खान ने राम मंदिर के लिए सहयोग दिया। आगरा छावनी महानगर के नालंदा नगर की श्याम शाखा के स्वयंसेवको ने निखिल गार्डन में धन संग्रह कार्यक्रम चलाया। प्रमुख रुप से दिनेश अगरिया, ममता बघेल, फैजा खान, मंजू शर्मा, विवेक तिवारी, अनुराग, विशेष, अजय, राम नरेश यादव, प्रदीप पंत और प्रवेश दीक्षित आदि ने सहयोग किया।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026