Agra, Uttar Pradesh, India. सर्दी बढ़ने के साथ ही अब कोहरे का सितम भी बढ़ रहा है। इन दिनों शहर की सड़कों पर अच्छा खासा कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं हाइवे पर तो कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम है। शून्य दृश्यता के कारण पिछले दो दिनों में लगभग दर्जन भर से अधिक हादसे हो चुके है और उनमें यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ दक्षिण बाईपास पर हुए बड़े हादसे भी शामिल है जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
17 जनवरी रविवार को कोहरे के कारण वॉल्वो बस ट्रक से भिड़ंत हुई और पलट गई, इस दुर्घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गयी। 16 जनवरी को दक्षिणी बाईपास पर ट्रक में भिड़ंत हुई और उसके बाद तकरीबन आधा दर्जन से अधिक ट्रक आपस में टकराती चले गए, तो वहीं आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 21वें माइलस्टोन पर गार्डर से लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, तो वाहनों को भी आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

घने कोहरे के कारण हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर महापौर नवीन जैन चिंतित हैं। महापौर नवीन जैन ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से महापौर नवीन जैन ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर रात्रि 8:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रखने की मांग की है जिससे कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों में कमी आ सके और आम व्यक्ति का जीवन सुरक्षित हो। महापौर नवीन जैन का कहना है कि शाम ढलते ही कोहरा बढ़ने लगता है और यह स्थिति अगले दिन तड़के सुबह भी देखने को मिलती है। अगर रात्रि 8:00 बजे से अगली सुबह 8:00 बजे तक एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा तो हादसों में कमी आएगी।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026