Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। भाजपा नेता व नौहझील के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश चौधरी को ब्लाक प्रमुख एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। ब्लाक प्रमुख एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राजेश चौधरी ने कहा कि वह प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों की मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे।
आरएसएस, विद्यार्थी परिषद में रहते हुए शुरू की भाजपा की राजनीति
बताते चलें अब तक ब्लाक प्रमुख एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रहे जगमोहन सिंह द्वारा स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष पद पर 24 जून को साधारण सभा की बैठक में आम सहमति से राजेश चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। बताते चलें राजेश चौधरी बाल्यकाल से ही आरएसएस, विद्यार्थी परिषद, और बजरंग दल में काम करते हुए वर्तमान में भाजपा की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पद पर संगठन में कार्य किया है। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को नौहझील ब्लाक प्रमुख बनवाकर अपनी राजनीतिक ताकत का भी एहसास कराया। उन्होंने अब तक प्रमुख रहते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग से मांट विधानसभा क्षेत्र में हैंड पंप, सोलर लाइट और समरसेबल लगवाकर अनेकों विकास कार्य किए हैं। समय-समय पर फलदार पौधे भी हजारों की तादाद में किसानों को वितरित कराए हैं।
राजेश का प्रदेश अध्यक्ष बनना बृज के लिए गर्व की बात- पन्नालाल गौतम
ब्लाक प्रमुख एसोसिएशन मथुरा के जिलाध्यक्ष पन्नालाल गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी राजेश चौधरी को मिलना ब्रज वासियों के लिए खुशी की बात है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ब्लाक प्रमुख बलदेव राजपाल सिंह भरंगर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, ब्लाक प्रमुख फरह नरेंद्र सोलंकी, ब्लाक प्रमुख गोवर्धन बाबूलाल, ब्लाक प्रमुख नंदगव रामेश्वर एवं अन्य ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026