पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रविवार को पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला किया। इससे राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों 1 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ।
मानसा में मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले को मंजूरी दी गई। देर रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया और नई कीमत लागू हो गई।
इस फैसले से राज्य में पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.95 रुपए प्रति लीटर होगी।
वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी अपरिवर्तित रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा डीएम का एक्शन: गोशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - March 25, 2026
- आगरा में ‘श्रीअन्न’ की गूँज: कृषि विभाग ने रोड-शो के जरिए मिलेट्स के प्रति जनता को किया जागरूक - March 25, 2026
- आगरा डीएम का कड़ा रुख: काम न करने वाली आशाओं की होगी छुट्टी, प्रभारियों को आभा आईडी पर लगाई फटकार - March 25, 2026