गोपनीय दस्तावेजों को अपने बाथरूम और बॉलरूम में रखने के आरोपों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना जवाब दिया है.
प्रचार के दौरान दो सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने एफ़बीआई और न्याय विभाग को भ्रष्ट बताया और कहा कि यह सब चुनाव में दखल देने के लिए किया जा रहा है.
जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी के पहले सम्मेलन में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “वे धोखा दे रहे हैं. वे दुष्ट और भ्रष्ट लोग हैं. इन अपराधियों को इनाम नहीं दिया जा सकता, उन्हें हराया जाना चाहिए.”
ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेज़ों को ग़लत तरीके से संभालने का आरोप लगा है, जिसमें कुछ दस्तावेज़ परमाणु हथियारों और सैन्य योजनाओं से जुड़े हुए हैं.
उन पर आरोप है कि उन्होंने कई मौक़ों पर गोपनीय दस्तावेज़ लोगों को दिखाए और जब एजेंसियां जांच करने के लिए आई तो उन्हें गुमराह किया.
ट्रंप ने पहले ही 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं जिसके लिए वे चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं कभी नहीं झुकूंगा, मैं कभी नहीं डरूंगा,”
अभियोग पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अत्यधिक संवेदनशील दस्तावेजों को जासूसी अधिनियम के बजाय राष्ट्रपति अभिलेख अधिनियम के तहत आने चाहिए थे.
अमेरिका के राष्ट्रपति अभिलेख अधिनियम के तहत कार्यकाल पूरा होने के बाद व्हाइट हाउस के रिकॉर्ड राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे जाते हैं.
- बाबा बर्फानी के अंतर्ध्यान होने के बाद भी नहीं थम रहा भक्तों का जोश, जम्मू से रवाना हुआ अब तक का सबसे बड़ा जत्था - July 8, 2026
- फतेहपुर सीकरी में पर्यटन को लगेंगे पंख: 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं को एडीए से मिली हरी झंडी - July 8, 2026
- Agra News: करोड़ों की ठगी करने वाले सत्य प्रकाश तित्तल को नहीं मिली राहत, जिला जज ने खारिज की जमानत, जेल में ही कटेगी रातें - July 8, 2026