लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सियासी हमले एक दूसरे पर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 1977 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन जनता को शौचालय और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए। अब पोते ने फिर से वही नारा देकर जनता की आँख में धूल झोंकने का काम किया है। इस बार जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन 50 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं थे। यही नहीं करोड़ों लोगों को इलाज की सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। अगर करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में पाालिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरुआत हुई। गरीबों को बिना किसी भेदभाव के राशन और सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। गरीब जनता को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। ये सब डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है।
-एजेंसी
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026