गरीबों को राशन किट बांटने पर लॉकडाउन उल्लंघन के नाम पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताओं ने भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल पर लगाए आरोप
Agra (Uttar Pradesh, Imdia)। लॉकडाउन के दौरान प्रगतिशील समाजसवादी पार्टी लोहिया वाहनी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नितिन कोहली ने जरूरमंदों को राशन किट वितरण अभियान शुरू किया। अपने कमलानगर डी ब्लाक स्थित निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं आने लगीं। सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए काम चल रहा था। वाहवाही हो रही थी। राशन किट ले जाने वाली महिलाएं दुआएं दे रही थीं। 10 हजार महिलाएं लाग उठा चुकी हैं। यह समाजसेवा धीरे-धीरे शहर में चर्चा का विषय बन गई।
आरोप-प्रत्यारोप
दो दिन पहले सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्हें देखकर नितिन कोहली खुश हो गए। लगा कि उनकी तारीफ होगी। आरोप है कि वहां बात कुछ और ही हो गई। सांसद ने सामाजिक दूरी का पालन न करने और तालाबंदी के उल्लंघन की बात कही। नितिन कोहली का आरोप है कि उनके साथ आए लोगों ने मारपीट की। वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध किया तो वे चले गए। वैसे इस बारे में सांसद का कहना है कि भीड़ लगी देख उन्हें हादसे का अहसास हुआ। सामाजिक दूरी के पालन की बात कही और चले आए। इसके अगले दिन थाना न्यू आगरा में नितिन कोहली और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
70 दिन से सेवा, सराहना की जगह मारपीट
इसी मामले को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह, लोहियावाहनी के जिलाध्यक्ष अंजुमन चौधऱी, मीडिया प्रभावी पवन प्रजापति, मान सिंह यादव, अजय यादव, आदित्य गौतम, कुलदीप यादव, यूनिस खान आदि ने कहा कि नितिन कोहली 70 दिन से लगातार सेवा कर रहे हैं। उनके इस कार्य को सराहने के स्थान पर सांसद ने अभद्रता की। जहां तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने की बात है तो सांसद भी तो कर रहे हैं। वे दो गाड़ियां लेकर चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी हमारी बात नहीं सुन रहे हैं।
नितिन कोहली ने जारी किया वीडियो
इस बीच नितिन कोहली ने एक वीडियो जारी कर रहा है कि सांसद एसपी सिंह बघेल आज जो कुछ हैं, वह मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव की देन हैं। आज वे सत्ता के कारण चूर हैं। उन्होंने चुनौती की कि निर्दलीय चुनाव लड़कर देख लें, सब मालूम पड़ जाएगा। वे स्वयं लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे हैं, कोई देखने वाला नहीं है।
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026
- Northwell Greenwich Village Hospital Northwell Wellness - March 17, 2026