आगरा: शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अग्र मिलन महिला समिति द्वारा शुक्रवार को कमला नगर में नववर्ष और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति और संस्कृति के इस संगम में महिलाओं ने न केवल अपनी परंपराओं का जश्न मनाया, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ीं।
दीप प्रज्वलन और सनातनी संदेश
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद कंचन पवन बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी भावी पीढ़ी को सनातनी संस्कारों और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू कराना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। लोकगीतों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उल्लास से भर उठा।
महिलाओं के लिए कार्यक्रम में तंबोला गेम्स, पंक्चुअलिटी टास्क और विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।महिलाओं ने मकर संक्रांति के पारंपरिक पकवानों और शीत ऋतु के लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक शिल्पी गर्ग, संगीता अग्रवाल, अंजलि गोयल, आशी गर्ग, पायल सिंघल, अनीता अग्रवाल, कविता शर्मा, ममता अग्रवाल, प्रीति जैन, इंदु जी और ज्योति मित्तल सहित समिति की समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्टर- मनीष भारद्वाज
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026