सीनियर एशियन, कॉमनवेल्थ, विश्व चैम्पियनशिप मे जीते हैं स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक
आगरा से पहुंचे डॉ. देवी सिंह नरवार, यशपाल राणा और पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह
New Delhi, India. गांव खेड़ा खुर्द, दिल्ली निवासी सरिता मोर ने विश्व कुश्ती चैम्पयिनशिप में कांस्य पदक जीता है। इससे जाट समाज में खुशी का पारावार नहीं है। सरिता मोर और उनके पति व अंतरराष्ट्रीय पहलवान और सरिता के कोच राहुल मान का जोरदार स्वागत किया गया। बृज के जाटों की ओर से राजा महेन्द्र प्रताप राष्ट्रीय विचार मंच (भारत) के अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार और महामंत्री यशपाल सिंह राणा (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) और वरिष्ठ पत्रकार तथा मंच के कार्यकर्ता डॉ. भानु प्रताप सिंह ने दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द पहुंचकर स्वागत किया। भारी भीड़ रही। स्वागत से अभिभूत सरिता भावुक हो गईं। उनके नेत्र सजल हो गए। साथ में सरिता के माता-पिता और अन्य परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

जाट्स एसोसिएशन रोहिणी, दिल्ली की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर कादीपुर (दिल्ली) निवासी एवं आरटीआई एक्टविस्ट हरपाल सिंह राणा, जगबीर सिंह दहिया, वीरेन्द्र दहिया, संजय दहिया, योगेश खत्री, आदित्य मान, अनिल मान, तेजपाल सिंह लेखक, बिजेन्द्र मान, संजय अहलावत, जोगेन्द्र मान, धर्मवीर मलिक, शमशेर सेहरावत, पवन मान, प्रेम सिंह मान, सुरेन्द्र कालीरमन एडवोकेट, बलवान सिंह राणा ने साफा, रुपयों की माला, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एशियन गेम्स 2006 और 2010 के गोल्ड पदक विजेता, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बता दें कि सरिता मोर इससे पहले सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप 2017, 2020, 2021 में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीत चुकी हैं। कॉमनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप 2016 में रजत पदक, सैफ गेम्स 2019 में स्वर्ण पदक, वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में द्वितीय स्थान, विश्व चैम्पियनशिप 2019 में रजत पदक आदि जीत चुकी है। उन्होंने आगरा के मलपुरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था।
- सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सियासी घमासान: डिंपल यादव ने सरकार को घेरा, कहा- ‘लोकतंत्र की आवाज दबाना बंद करे भाजपा’ - July 18, 2026
- आगरा में भाजपा का ‘बूथ विजय’ संकल्प, 2027 चुनाव की तैयारी के लिए महानगर बैठक में फूंका जीत का मंत्र - July 18, 2026
- 9 दिन बाद मिली मासूम मनु: पुलिस की मुस्तैदी से सकुशल बरामद हुई 12 वर्षीय बालिका, मौसा गिरफ्तार, परिवार की लौटी मुस्कान - July 18, 2026