corona virus update

ताजमहल के शहर में कोरोना से एक और मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 90, यहां पढ़िए ताजा जानकारी

HEALTH NATIONAL REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India)। ताजमहल के शहर आगरा में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगरा में रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को आगरा में 14 नए मरीज मिले हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।

एस एन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि एमएम गेट निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही आगरा में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 90 पहुंच गई है। यह चिंता का विषय है।

आगरा में कोरोना वायरस के 1267 मरीज
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आगरा में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। घर के बाहर बल्लियां लगाकर इलाके को हॉटस्पॉट बना दिया है। इसके साथ ही ताजनगरी में संक्रमितों की संख्या 1267 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 1040 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को भी 6 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

137 एक्टिव केस की संख्या
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया है कि आगरा में कोरोना वायरस के कुल 137 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि आगरा में अब तक 24659 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। डीएम ने बताया कि आगरा में ठीक होने वालों की संख्या 82.09% है। आगरा जनपद में कुल 68 कंटेन्मेंट जोन है। इसके अलावा बफर जोन में आगरा प्रशासन का अर्लट है।