बुधवार को मोदी कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट और CCEA की अहम बैठक में केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों जैसे धान, सोयाबीन, मक्का आदि फसलों का MSP बढ़ जाएगा और किसानों को अपनी फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी। माना जा रहा है कि सरकार खरीफ फसलों की एमएसपी में 5 से 20% तक की बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल 2021-22 के लिए धान का एमएसपी 1940 रुपये प्रति क्विंटल है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी।
आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति CCEA की बैठक में इसे फैसले पर अंतिम मुहर लगाई गई है। इससे पहले, रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत के पास खरीफ के साथ साथ रबी सत्र की उर्वरक की जरूरत को पूरा करने के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है और दिसंबर तक इसका आयात करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में गिरावट आई है और उम्मीद है कि अगले छह माह में इसके दाम और नीचे आएंगे।
-एजेंसियां
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026