Agra, Uttar pradesh, India. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल सदैव अपने छात्रों का भारतीय संस्कृति से परिचय कराता रहता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते गत दिवस विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ऑनलाइन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिविका अग्रवाल एवं उमंग सिंह ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अवनी सिंह व देवांशी सिंह द्वारा मकर संक्रांति के महत्व को बताते हुए आपसी सद्भाव व दान-पुण्य करने के लिए प्रेरित किया गया। नन्हें-मुन्हें कलाकारों के नृत्य और काव्यपाठ से सभी की मन रूपी पतंग आनंद रूपी आसमान में उड़ी जा रही थी। इस मौके पर कहा गया- खुशियों की आई है बहार, पतंगे उड़ाने की चढ़ी है खुमार, तिल और गुड़ के लड्डू की फैली है मिठास।

सामाजिक दूरी के साथ त्योहार मनाएं- सुशील गुप्ता
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए सभी बच्चों की प्रस्तुतियों व उनके परिवारीजनों की सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रत्येक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती याचना चावला ने बच्चों को मकर संक्रांति व भारतीय सैनिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इनके महत्व को समझाया। सृष्टि प्रजापति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर प्रार्थना सभा का समापन किया गया।

इस तरह मनाई लोहड़ी
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में प्रिल्यूड परिवार समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ अलका दीक्षित व सोनू पोद्दार ने सभी का स्वागत व अभिनंदन के साथ किया। लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गीत व आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गयीं। पंतगबाजी का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में सभी के द्वारा तंबोला, म्यूजिकल चेयर, व्लो द पॉपकार्न आदि कई रोचक खेल खेले गए। मोना काबरा द्वारा धन्यवाद दिया गया।




- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026