Film on Seema Sachin LoveStory: अपने प्यार के बार्डर पार कर भारत आयी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी ( Seema Sachin LoveStory) अब बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इसके लिए ऑडिशन शुरु हो गए है। सीमा (Seema) और सचिन (Sachin)की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म का नाम है कराची टू नोएडा (Karachi to Noida)।
जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी, शुरु हुए ऑडिशन #seemahaidar #sachinmeena pic.twitter.com/0P1TTOjHYR
— princy sahu (@princysahujst7) August 10, 2023
फिल्म के ऑडिशन के लिए देशभर से लोग हिस्सा ले रहे है। सीमा और सचिन की लव स्टोरी (Seema Sachin LoveStory) पर आधारित इस फिल्म को जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बनाई जा रही है।
इस फिल्म के किरदारों के लिए ऑडिशन शुरु हो गए है। इतना ही नहीं जानी प्रोडक्शन ने ऑडिशन का वीडियो जारी किया है। जिसमें सीमा हैदर की भूमिका निभाने के लिए एक्ट्रेस और मॉडल्स का ऑडिशन किया जा रहा है।
बीते दिनों मेरठ के फिल्म मेकर अमित जानी ने सीमा हैदर से इस मामले में मुलाकात करके फिल्म करने का ऑफर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीमा हैदर को फिल्म में काम देने पर अमित जानी को धमकी दी गई थी। अमित जानी ने मेरठ और नोएडा की पुलिस से मामले में शिकायत की थी।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026