Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कान्हा की नगरी में 12 दिन के अंदर इरादतन और गैर इरादतन 12 हत्याएं दर्ज हुई हैं। इनमें दो अज्ञात शव भी बरादम हुए हैं। जबकि नौहझील क्षेत्र में तीन भट्टा मजदूरों की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
वृंदावन की चैतन्य विहार कालोनी स्थित सीताराम महिला आश्रय सदन में महिला की जलकर मौत हो गई
16 दिसम्बर को यमुना एक्सपे्रस वे के राया कट और गोवर्धन के गैस्ट हाउस में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। 19 दिसम्बर को कोसीकला में गोली मार कर कार सवार महिला की हत्या हुई थी। 22 दिसम्बर को नौहझील क्षेत्र में पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 23 दिसम्बर को बल्देव क्षेत्र में किसान का शव पेड़ पर लटका मिला था। 24 दिसम्बर को मृतकों में भीम पुत्र शरबत बाबरी उम्र 35 वर्ष, राजकुमार पुत्र शरबत बाबरी उम्र 32 वर्ष तथा रूपचंद पुत्र सुरेंद्र बाबरी उम्र 30 वर्ष हैं। भीम तथा राजकुमार सगे भाई हैं जबकि रूपचंद भीम और राजुकमार का साला था। तीनों मजदूर मलकरा थाना कतरास, जिला धनबाद (झारखंड) के रहने वाले थे। मृतक भीम की पत्नी की तहरीर पर भट्टा संचालक के परिजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। 27 दिसम्बर को वृंदावन की चैतन्य विहार कालोनी स्थित सीताराम महिला आश्रय सदन में महिला की जलकर मौत हो गई। जांच के लिए पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर एक माचिस पड़ी मिली। पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। 27 दिसम्बर को ही महावन के श्रीकृष्ण इंटर कालेज के पीछे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से फोरेंसिक टीम ने जो साक्ष्य जुटाए हैं उन्हें लेकर पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं। मृतक युवक के शिर पर चोट के निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया है। इस बीच दो अज्ञात शव भी बरामद हुए हैं।
- यूपी में जलभराव पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- ‘भाजपा के भ्रष्टाचार से फेल हुई जलनिकासी व्यवस्था’ - September 27, 2026
- यूपी चुनाव से पहले BSP के संगठन में बड़ा फेरबदल, पार्टी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने 3 सेक्टर में बांटा - September 27, 2026
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026