वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। डबल्यूसीएल ने इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 875 ट्रेड अपरेंटिस पदों को भरना है।
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट- westerncoal.in पर जाएं।
होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद अपरेंटिस टैब पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
“Notification for inviting applications for Trade Apprenticeship Training under the Apprentices Act 1961” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरें।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां और रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2023 है। भर्ती अभियान में कुल 875 पदों को भरा जाएगा, जिनका विवरण निम्न प्रकार है –
आईटीआई पास ट्रेड अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या- 815 पद
फ्रेशर ट्रेड अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या- 60 पद
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023