लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आज पहली बार भाषण दिया। प्रियंका ने कहा कि वाद विवाद की संस्कृति हमारी दशकों पुरानी है। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा से हमारा स्वतंत्रता संग्राम उभरा और आजादी की लड़ाई लड़ी गई।
उन्होंने कहा कि इस आजादी की लड़ाई में एक आवाज उठी और वो देश की आवाज थी जो आज हमारा संविधान है। प्रियंका ने इस दौरान यूपी की योगी सरकार को भी खूब घेरा।
प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में यूपी के संभल हिंसा का भी मुद्दा उठाया। संविधान पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक 17 साल का बच्चा अदनान मेरे पास आया था, वो संभल हिंसा का पीड़िता था। उन्होंने कहा वो एक टेलर का बेटा था जो हर रोज अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते थे।
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब उसके पिता उन्हें स्कूल छोड़कर दुकान जाते हैं तो संभल में हिंसा हो जाती है। इसे देखकर वो घर वापस जाने लगते हैं और तभी पुलिस की गोली में उनकी जान चली गई। जब वो लड़का मिला तो उसने मुझसे बस यही कहा कि मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे और में बनकर दिखाउंगा। प्रियंका ने कहा कि ये सपने देखने की ताकत भी संविधान ने ही दी है।
प्रियंका गांधी ने यूपी के उन्नाव रेप कांड का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि 20 साल की लड़की से बार-बार रेप हुआ। जब वो लड़की अपनी लड़ाई लड़ने बाहर निकली तो उसे जलाकर मार डाला गया। उन्होंने कहा कि बेटी को पिता ने बताया कि उन्होंने उसे रोका भी था, लेकिन उसने कहा कि मैं अपनी लड़ाई लडूंगी। प्रियंका ने कहा कि लड़की को ये क्षमता संविधान ने ही दी है।
प्रियंका ने इसके साथ ही हाथरस में युवती की मौत और जबरन अंतिम संस्कार का मुद्दा भी उठाया और यूपी सरकार पर बरसीं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- शारदा विद्यामंदिर में फन फेयर का आयोजन, पढ़ाई के साथ मनाया सीख का उत्सव - January 26, 2026
- आगरा में गूँजा सनातन का शंखनाद: कमला नगर और विजय नगर में जुटे हजारों हिंदू, संदेश मिला- ‘जाति नहीं, राष्ट्र प्रथम ही पहचान’ - January 25, 2026
- आगरा की खौफनाक वारदात: स्कूटी पर लाश लादकर शहर की सड़कों पर घूमता रहा कातिल, CCTV फुटेज ने खोला ‘बेरहम’ प्रेमी का राज - January 25, 2026