केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है। अमित शाह सबसे पहले पटना ICAR कैंपस पहुंचे, जहां ICAR कैंपस में उन्होंने भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
इसके बाद वह पटना के पालीगंज में ओबीसी महासम्मेलन रैली में पहुंचे। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और आरजडी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी का एक ही सपना है और वह है राहुल गांधी को पीएम बनाना। वहीं, लालू यादव का भी एक ही सपना है, तेजस्वी यादव को सीएम बनाना।
बोले- भू-माफियाओं को उल्टा लटका कर…
उन्होंने आरजेडी को चेताते हुए कहा कि कब्जा गिरोह के खिलाफ कमेटी का गठन होगा। कठोर कार्रवाई होगी। भू-माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया।
उत्साह में भाजपा कार्यकर्ता
अमित शाह के जनसभा में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश दिखाई दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा के झंडा और तख्ती लेकर अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नागाड़ों के साथ जनसभा में पहुंचे हुए हैं। समर्थकों का साफ कहना है कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और इस रैली में कई विभिन्न जगहों से लोग पहुंचे हुए हैं।
-एजेंसी
- मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा, कहा- ‘पीडीए अब सहेगा नहीं’ - July 11, 2026
- राम मंदिर में चढ़ावे मामले पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान: कहा- यह घटना हमारे लिए कलंक, सिस्टम में होगा सुधार - July 11, 2026
- धार्मिक विरासत का संगम: आगरा के बेलनगंज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आगाज, भक्तों से जुड़ने की अपील - July 11, 2026