Agra, Uttar Pradesh, India. वरिष्ठ पत्रकार एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम के निवास टैगोर नगर (दयालबाग) के पीछे नगर निगम के सड़क निर्माणकर्ता ठेकेदार की जेसीबी मशीन से 12 दिन पहले बड़े नाले के चैम्बर को तोड़ दिया था। यह चैम्बर सड़क के मध्य में पड़ता है। पिछले 12 दिनों के दौरान नाले के खुले चेंबर के कारण कई कुत्ते और बच्चे भी खुले नाले के चैम्बर के कारण उसमें गिर चुके हैं। उस इलाके के मोहल्ले वालों की मदद से बड़ी मुश्किल से आये दिन उन गिरने वाले जीवों को बचाया जा सका है।
27 सितम्बर, 2022 को एक देवी भक्त रात्रि में उस खुले नाले के टूटे हुए चैम्बर पर गिर गया। जिसके कारण वह गम्भीर रूप से चोटिल हो गया। उसकी पट्टी करवाई गई। नाले के चैम्बर की खुली टूटी सरियों के कारण उसके शरीर पर कई जगह खरोंच आई हैं। वह हनुमान मंदिर में देवी जागरण के कार्यक्रम में आया था। आने वाले नवरात्र के दिनों में कोई बड़ा हादसा अन्य श्रदालु के साथ भी हो सकता है।
यह खुला टूटा चेंबर दयालबाग क्षेत्र में टैगोर नगर के पीछे हनुमान मंदिर के सामने स्थित हैय़ ये क्षेत्र अमित दिवाकर भाजपा पार्षद का है। क्षेत्रीय पार्षद ने भी इस सन्दर्भ में कोई भी सुनवाई नहीं कि है मोहल्ले में रहने वाली जनता की। इस सन्दर्भ में मोहल्ला निवासियों का कहना है कि नगर निगम के सड़क निर्माणकर्ता ठेकेदार की लापरवाही से बहुत नाराज हैं।
- अछनेरा के 2019 हत्या-अपहरण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जांच की खामियों पर अर्जुन बरी, यूपी सरकार देगी छह लाख रुपये मुआवजा - October 27, 2026
- जयपुर हाउस के श्री राम पार्क में बिखरे पंजाबियत के रंग: ‘पंजाबी विरासत’ के सरगी मेले में गिद्धा और टप्पों ने बांधा समां - October 27, 2026
- सोनी मैक्स पर होगा YRF की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अल्फा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर: 31 अक्टूबर को रात 8 बजे दिखेगा एक्शन का जलवा - October 27, 2026