Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय हिन्दू महासभा ने आगरा बाईपास चौराहा स्थित आनंदेश्वर संकटमोचन ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर में आरती संग्रह पुस्तिका का वितरण किया। मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं को तकरीबन 250 आरती संग्रह पुस्तिका वितरित की गई।
मंदिर के महंत पण्डित निरंकार बघेल ने बताया कि ये मंदिर आगरा का एकमात्र मंदिर है जहां ग्यारह मुखी हनुमान एवं बारह शिवलिंग विराजमान हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कोहली का कहना है हमारा ये अभियान आगरा शहर के समस्त मंदिर में, हर एक घर में, हर एक प्रतिष्ठानों में किया जा रहा है ताकि हिंदू एवं सनातन धर्म के प्रति और आस्था एवं विश्वास बढ़े।
अभियान के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कोहली , कुमार पुष्कर, राकेश चौधरी, अर्जुन, अमित, अवनीश आदि उपस्थित रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026