Skip to content
Monday, October 26, 2026
  • Contact Us
  • Advertise Tariff
  • Donation
  • Log In
Live Story Time

Live Story Time

एक सकारात्मक पहल

  • Home
  • INTERNATIONAL
    • Education/job
      • NATIONAL
  • REGIONAL
    • VIRAL
    • Crime
    • LITERATURE
    • INTERVIEW
  • POLITICS
    • Election
  • HEALTH
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • RELIGION/ CULTURE
  • SPORTS
site mode button

“जियो और जीने दो” का जीवंत संदेश: नन्हें बच्चों ने पक्षी घर में वन्यजीवों के स्वरूप में भगवान महावीर के सिद्धांतों को बना दिया सजीव अनुभव

RELIGION/ CULTURE
March 31, 2026March 31, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

 

“जियो और जीने दो” का जीवंत संदेश: नन्हें बच्चों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को बना दिया सजीव अनुभव

पक्षी सेवा की मिसाल पंकज का सम्मान, पक्षियों को गिटार पर नमोकार मंत्र सुनाया

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भावनाओं का अद्भुत संगम

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.

आगरा। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आगरा विकास मंच द्वारा संचालित पक्षी घर एवं घायल पक्षी चिकित्सालय में एक अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वातावरण श्रद्धा, संवेदना और जीव दया की भावना से ओतप्रोत था, मानो हर कोना भगवान महावीर के उपदेशों की गूंज से जीवंत हो उठा हो।

नन्हें कलाकारों ने मंच पर उतारी महावीर की जीवन यात्रा

आगरा विकास मंच द्वारा संचालित संस्था ब्रह्म शिक्षा केंद्र,  के बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत “जियो और जीने दो” तथा “जीव दया” पर आधारित एक मार्मिक नाट्य प्रस्तुति दी। प्रस्तुति से पूर्व मंगलाचरण के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। यह बच्चे विभिन्न पक्षियों और वन्यजीवों का स्वरूप धारण करके आए थे। शिक्षिका मनीषा ने गिटार पर पक्षियों को णमोकार मंत्र सुनकर उनके मंगल की कामना की।

बच्चों ने भगवान महावीर के जन्म से लेकर उनके समाधि मरण तक की संपूर्ण जीवन यात्रा को अभिनय के माध्यम से सजीव कर दिया। विशेष रूप से भगवान की माता द्वारा गर्भावस्था में देखे गए 14 स्वप्नों का अत्यंत प्रभावशाली चित्रण किया गया, जिससे उनके महत्व को सहज और भावपूर्ण तरीके से समझाया गया।

जीव दया का संदेश बना सजीव अनुभव

नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि भगवान महावीर के उपदेश केवल कहने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने के लिए हैं। “जियो और जीने दो” का सिद्धांत बच्चों के अभिनय में इतनी गहराई से झलका कि उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब स्वस्थ हो चुके पक्षियों को बच्चों ने अपने हाथों से खुले आसमान में उड़ाया। यह दृश्य मानो भगवान महावीर के सिद्धांतों का प्रत्यक्ष रूप था—स्वतंत्रता, करुणा और सह-अस्तित्व का अद्भुत संगम।

भगवान महावीर जयंती पर पक्षी घर में अतिथि।

दीप प्रज्वलन और सम्मान समारोह ने बढ़ाई गरिमा

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल अग्रवाल (डेंटिस्ट) उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. अरुण जैन, अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, मंत्री संदेश जैन, दादाबाड़ी ट्रस्ट के महामंत्री शरद चौरडिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आशीष जैन, अशोक कोठारी, अनूप अग्रवाल, ध्रुव जैन, कमलचंद जैन, अजीत जैन, आदित्य जैन, अमन जैन, पीयूष जैन, ममता जैन एवं कविता जैन ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। ब्रह्म शिक्षा केंद्र की शिक्षिकाएं मनीषा और पल्लवी ने कार्यक्रम का कुशल संयोजन किया।

अध्यक्ष और संयोजक का भावपूर्ण संदेश

इस अवसर पर आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने संयुक्त रूप से कहा—
“भगवान महावीर का ‘जियो और जीने दो’ केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जीवन जीने की दिशा है। जब छोटे-छोटे बच्चे इन मूल्यों को अपनाकर समाज को संदेश देते हैं, तो यह विश्वास और मजबूत होता है कि आने वाली पीढ़ी संवेदनशील और जिम्मेदार बनेगी।”

पक्षी प्रेम की मिसाल बने पंकज का सम्मान

कार्यक्रम में पंकज का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया, जो 24 घंटे घायल पक्षियों की सेवा में समर्पित रहते हैं। मेडिकल शॉप संचालित करने के साथ-साथ उनका पक्षी प्रेम अद्भुत है। चाहे रात के 12 बजे ही क्यों न हों, यदि कोई घायल पक्षी मिलता है तो वे तुरंत उसका उपचार करते हैं।

उनकी सेवा भावना इतनी गहरी है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो वे पक्षियों की सेवा नहीं, बल्कि अपने ही परिवार के किसी सदस्य की देखभाल कर रहे हों। उनका यह समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

संपादकीय

भगवान महावीर के सिद्धांत आज के दौर में केवल धार्मिक ग्रंथों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें जीवन के व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है। आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जहाँ बच्चों के माध्यम से समाज को करुणा, अहिंसा और सह-अस्तित्व का संदेश दिया गया।

आज जब दुनिया प्रतिस्पर्धा और स्वार्थ की दौड़ में उलझी हुई है, ऐसे में “जियो और जीने दो” का संदेश एक प्रकाश स्तंभ की तरह है। विशेष रूप से बच्चों द्वारा इस संदेश को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत करना यह दर्शाता है कि यदि सही दिशा दी जाए तो नई पीढ़ी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

पंकज जैसे व्यक्तित्व इस बात का प्रमाण हैं कि सेवा और संवेदना आज भी जीवित हैं। उनका समर्पण हमें यह सिखाता है कि सच्ची मानवता वही है, जिसमें हम हर जीव के प्रति करुणा रखें।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जागरण था—मानवता के लिए, संवेदना के लिए, और उस मूल भावना के लिए, जिसे भगवान महावीर ने सदियों पहले हमें सिखाया था।

डॉ भानु प्रताप सिंह, संपादक

 

  • Author
  • Recent Posts
Dr. Bhanu Pratap Singh
Dr. Bhanu Pratap Singh
आर्थिक सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी की भी काली कमाई द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं। ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं। जबरन विज्ञापन नहीं लेते हैं। विज्ञापन न देने वाले के खिलाफ खबर भी नहीं छापते हैं। हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किसी से भी विज्ञापन नहीं मांगा। हम चाहते हैं यह वेबसाइट धाकड़पन से चले और आत्मनिर्भर बने। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।

डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक

गूगल-पे, पेटीएम 9412652233

Bank: SBI, Shastripuram, Agra

Account: 10318742097

IFSC:SBIN0016266

समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com
bhanuagra@gmail.com

मोबाइल- 9412652233, 8279625939
Dr. Bhanu Pratap Singh
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
  • ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
  • कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ​”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
  • सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026
Tagged AGRAAgra social organization activitiesAgra vikas manch newsbharatbird release emotional momentbird rescue service AgraBrahm Shiksha Kendra Agrachildren stage performance Agrahumanity and compassion storyIndiainjured birds hospital Agrainspirational news Agra IndiaJain philosophy compassion अहिंसाJain धर्म महावीर स्वामीjiyo aur jeene do messageLive story timeMahavir Jayanti celebration AgraMahavir Swami life story dramaMahavir teachings live examplemotivational social news IndiaPankaj bird rescuer Agrasocial service Agra newsUttar Pradeshजीव दया संदेशपक्षी घर आगराभगवान महावीर जन्म कल्याणक 2625

Post navigation

Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र
UP ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: ‘साइडलाइन’ किए जाने से आहत IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

Related Posts

jain sadhu in agra

आगरा में जैन संत आचार्य चैत्य सागर, डॉ. मणिभद्र, वैराग्य निधि, आर्यिका अर्हम मती माताजी का चातुर्मास से धर्म की प्रवाहना

October 3, 2022October 3, 2022Dr. Bhanu Pratap Singh

Jain Acharya Shri Mahashraman’s pravaas in Surat during Chaturmas will be historic: Minister of State for Home Harsh Sanghavi

July 16, 2024July 16, 2024Dr. Bhanu Pratap Singh

श्रावण मास पर विशेष: भगवान शिव के तीसरे नेत्र का प्रतीक है एक मुखी रुद्राक्ष

July 29, 2024July 29, 2024Dr. Bhanu Pratap Singh

Live tv

DOWNLOAD APP

  • LATEST NEWS
  • Comments

‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब”

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ​”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर”

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

“डांडिया की खनक और उत्सव की धूम: मारुति फॉरेस्ट में सजा दीपावली मेला, थिरके लोगों के कदम”

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh
  • LoganFart  commented on शिक्षकों के सामने समस्याएं ही समस्याएं, कुछ तो कीजिए DIOS साहब: jisuzm.tv
  • Hpizij  commented on हिन्दी यात्रा साहित्य के जनक राहुल सांकृत्यायन का जन्‍मदिन आज: combivir online order retrovir 300mg brand order a
  • JeffreyLed  commented on ज्योतिषाचार्य ने कहा- सूर्यग्रण बनाएगा युद्ध की स्थित, ग्रहण काल में भी होंगे द्वारिकाधीश के दर्शन: Инициируем с нахождения: автоломбард – это экономи
  • DerekDox  commented on ADA के खिलाफ पंचायत में किसानों का ऐलान, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा न मिला तो जमीन नहीं देंगे: meet single women online: meet women at zushi beac
  • Doyggb  commented on यह आग सरकारी है, उठने वाला धुआं ईकोफ्रंडली!: order quetiapine 100mg generic zoloft 50mg tablet

FOLLOW US FACEBOOK

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों में सजे खाटू श्याम बाबा, आगरा के जीवनी मंडी मंदिर में उमड़े भक्त

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

आगरा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा का रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। श्वेत वस्त्रों और पुष्पों से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। सुबह से ही मंदिर […]

शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार: श्वेत डोरिया वस्त्रों में ठाकुरजी ने दिए दिव्य दर्शन

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

आगरा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में प्रभु श्रीकृष्ण के महारास के भाव के साथ विशेष श्रृंगार एवं दर्शन का आयोजन किया गया। श्वेत डोरिया के वस्त्रों, सुनहरी-चांदी की जरी और हीरे-मोती के आभूषणों से सुसज्जित ठाकुरजी की छवि ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रभु ने […]

आगरा में आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच पीर कल्याणी नसिया जी पहुंचा मंगल विहार

October 25, 2026October 25, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

मुनि समत्व सागर महाराज के पावन सानिध्य में गूंजे धर्म के संदेश: बोले— “सत्य को बनाया नहीं जा सकता, केवल खोजा जाता है, सम्यक ज्ञान ही मुक्ति का मार्ग है”

October 21, 2026October 21, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

आगरा के कावेरी कुंज मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना; भजन संध्या और डांडिया उत्सव में झूमे श्रद्धालु

October 19, 2026October 19, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

​आगरा के ओल्ड ईदगाह जैन मंदिर में गूंजे जिन सहस्रनाम के मंत्र, पांच दिवसीय महामंडल विधान के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

October 17, 2026October 17, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

LIVE CRICKET SCORE

ADVERTISEMENT

ABOUT Live Story Time

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • OUR TEAM

USE FULL LINK

  • Donation
  • Advertise Tariff
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance

DOWNLOAD APP

author

डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
| Theme: News Portal by Mystery Themes.