अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यूक्रेन की मदद के लिए 61 अरब डॉलर का राहत पैकेज पास हो गया है. यूक्रेन की मदद से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में 311 वोट वोट पड़े. हालांकि 112 वोट इस प्रस्ताव के खिलाफ भी पड़े. अब यह प्रस्ताव पास होने के लिए अमेरिकी सीनेट में जाएगा. अगले कुछ दिन में सीनेट में इसके पास होने की उम्मीद है.
सीनेट में पास होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस पर साइन करके कानून के तौर पर मान्यता देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि इस मदद के ज़रिए युद्ध आगे बढ़ने से रुकेगा और हज़ारों ज़िंदगियां बच सकती हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने प्रस्ताव के पास होने पर खुशी ज़ाहिर की है.
उन्होंने कहा, ”वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र और आज़ादी का हमेशा महत्व रहेगा और जब तक अमेरिका इनकी रक्षा करने के लिए मौजूद है तब तक ये कभी फेल नहीं हो सकते.”
इस प्रस्ताव में इसराइल को भी करीब 26 बिलियन डॉलर की सैन्य मदद दी गई है. ग़ज़ा में मानवीय आधार पर मदद के लिए करीब 9 बिलियन डॉलर की राशि राहत पैकेज में रखी गई है.
-एजेंसी
- साहब! कहाँ करें फरियाद?— आगरा में दरोगा की बर्बरता का शिकार हुआ किसान, थाने में पटों से पीटा, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद लाइन हाजिर - March 28, 2026
- आगरा के किनारी बाजार में ‘चांदी’ की डिजिटल डकैती: फर्जी ज्वेलर ने ठगे 17 लाख, 11 किलो असली पायल मंगवाकर बदले में भेजा ‘गिलट’ - March 28, 2026
- सूरत की भाविका माहेश्वरी ने एशिया में लहराया भारत का परचम, रामायण और भारतीय दर्शन से जीता दिल - March 28, 2026