पाकिस्तान के आम चुनावों में धांधली पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने जताई चिंता जाहिर की है. इन देशों ने पाकिस्तान की चुनावी प्रक्रिया में हो रहे हस्तक्षेप के आरोपों पर भी चिंता जताई है.
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनके देश ने पाकिस्तान के अधिकारियों से मौलिक मानवाधिकारों को बनाए रखने की अपील की है. एक बयान में कैमरन ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि सभी पार्टियों को औपचारिक रूप से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई.
इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पाकिस्तान चुनाव के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने पर लगे प्रतिबंध की आलोचना की है.
अमेरिका ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान मीडियाकर्मियों पर हमले, इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाए हैं.
पीटीआई की ओर से धांधली के आरोप लगाए गए हैं लेकिन उनकी ओर से इसका कोई सबूत पेश नहीं किया गया है.
इमरान ख़ान ने अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को अपने वोट की सुरक्षा करने की सलाह दी है. पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से अभी तक अंतिम परिणामों की घोषणा नहीं की गई है.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 266 सीटों पर गुरुवार को हुए मतदान के बाद इसके नतीजे आ रहे हैं.
अब तक आए नतीजों में पीटीआई समर्थित 84 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि नवाज़ शरीफ़ की पीएमएल (एन) के 70 उम्मीदवार जीते हैं. वहीं पीपीपी ने 51 सीटों पर और अन्य उम्मीदवारों ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है.
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026