कोरोना वायरस के आक्रमण के चलते भारत में जहां क्रिकेट पूरी तरह रुका हुआ था वही क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर तब उठी जब भारत के एक त्यौहार के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुके आईपीएल को दुबई में आयोजन करने की खबर ने जोर पकड़ा था। इसमें एक और कड़ी तब जुड़ी जब वूमेन क्रिकेट खिलाड़ियों की चैलेंजर ट्रॉफी को भी दुबई में आयोजन करने का निर्णय हुआ। दोनों ही कार्यक्रम इस वक्त दुबई, शारजाह और अबूधाबी के मैदान पर चल रहे हैं। 10 नवंबर को आईपीएल के फाइनल के साथ इस कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम के साथ दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की क्रिकेट को भी दुबई और शाहजहां में आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें छह टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी भारत से जाएंगे। चेन्नई सुपर स्टार, दिल्ली चैलेंजर, राजस्थान रजवाड़ा, कोलकाता नाइट फाइटर्स, गुजरात हिटर्स और मुंबई आइडियल नाम से टीम खेलेंगी।
इस आयोजन के संबंध में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारुन रशीद ने बताया कि जिस समय यह खबर आई थी कि आईपीएल का आयोजन दुबई, अबूधाबी और शारजाह में किया जा रहा है, सारे विश्व के क्रिकेट प्रेमी इस खबर से बेहद खुश थे लेकिन दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी बेहद निराश थे हताश थे। उनकी हताशा और निराशा को दूर करते हुए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बैठक कर कहा कि भारतीय संविधान के तहत जिसमें सभी को बराबर का अधिकार दिया गया है। अमीर हो या गरीब, स्त्री हो या पुरुष, छोटा हो या बड़ा, सभी को जब बराबर का हक दिया गया है तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी अगर दुबई और शारजाह में खेल सकते हैं, तो यह दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी भी दुबई में खेलेंगे। हम भी संविधान में दिए गए बराबर की दर्जे को सार्थक रूप से साबित करेंगे.
डीपीएल आयोजन के ज्वाइंट कमिश्नर हैक्टर रविंद्र दत्त ने बताया दिव्यांग प्रीमियर लीग के आयोजन की अनुमति भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दे दी थी। यह आयोजन 2 नवंबर से 8 नवंबर तक आयोजित करना था लेकिन कोरोनावायरस एवं क्वारंटाइन टाइम के कारण इसको 2 नवंबर से 8 नवंबर के स्थान पर दिसंबर के महीने में करने का फैसला लिया है इस संबंध में 18 नवंबर को दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दुबई रवाना हो रहे हैं वहां के ग्राउंड आदि का प्रबंध होने के बाद तारीख की घोषणा की जाएगी
इस अवसर पर दिव्यांग प्रीमियर लीग के कमिश्नर शमीम खान ने संपूर्ण भारत के खेल प्रेमियों एवं खेल पर आयोजकों से इस महाआयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की है। उन्होंने भाग ले रहे हैं सभी दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि इस आयोजन को बहुत खूबसूरत बनाएंगे ताकि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल का भरपूर आनंद मिले और अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिले।
क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग प्रीमियर लीग को खूबसूरत बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। खिलाड़ियों के लिए खूबसूरत कलर ड्रेस के साथ विश्व स्तर पर डी स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। डीपीएल की विजेता ट्रॉफी का अनावरण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू द्वारा होटल अशोक नई दिल्ली में किया जा चुका है शीघ्र ही खिलाड़ियों की खूबसूरत ड्रेसों का अनावरण किया जाएगा।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026