भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की अटकलों को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है.
शनिवार को पत्रकारों के इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा, “न, न! हम लोगों का दरवाज़ा बंद है.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कमान संभाली है. उनके पहले राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह पार्टी के अध्यक्ष थे.
ललन सिंह को नीतीश कुमार का क़रीबी माना जाता रहा है. हालांकि, बीजेपी के कई नेता दावा कर रहे हैं कि हाल में दोनों नेताओं के संबंधों में खटास आई है.
दावे में कितना दम?
नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई है. हालांकि, अब दावा किया जा रहा है कि गठबंधन में अहम रोल न मिलने से नीतीश कुमार खुश नहीं हैं.
नीतीश कुमार के पार्टी की कमान संभालने के बाद से कई लोग दावा कर रहे हैं कि वो एक बार फिर एनडीए का रुख़ कर सकते हैं. लेकिन जेडीयू के नेता ऐसा दावों को ख़ारिज करते रहे हैं.
नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइडेट का अध्यक्ष बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, “न हम खु़श होते हैं, न हम रोते हैं. हमें क्या लेना-देना. तेरे अंगने में मेरा क्या काम है?”
गिरिराज सिंह ने दावा किया, “देखिए, जदयू पर नए साल में पूरी तरह से ग्रहण लगा हुआ है.”
-एजेंसी
- वाराणसी में कारोबारी रिश्तों की मिसाल: ओम साई कम्युनिकेशन के धीरज मिश्रा ने बिजनेसमैन रूपेश पांडेय को दिया मोबाइल गिफ्ट - September 30, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: आगरा में समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि - September 30, 2026
- हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प - September 30, 2026