Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। श्रद्धालु नहीं आ पा रहे हैं तो क्या, कान्हा तो आ रहे हैं। विगत वर्ष की भांति तिराहे चौराहों को भव्यता से सजाया जाये। मंदिरों की भी सुंदर सजावट की जाये। श्री जन्मभूमि मन्दिर से भजन, छंद एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विषय में भी लोगों को बताया जाय उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रमुख मन्दिरों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के पश्चात निर्णय लिया गया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे उल्लास के साथ बनायी जायेगी, किन्तु बाहरी श्रद्धालुओं को मन्दिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी मन्दिरों को परम्परागत तरीके से सजाया जायेगा और पूर्व की भांति पूजा-पाठ के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्म के संबंध में बताने वाले कार्यक्रम प्रसारित हों
श्री शर्मा ने मन्दिरों के साथ-साथ चौराहों को भी सजाने तथा सड़कों पर लाइटिंग करने की लोगों से अपील की। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पदाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट किया जाये। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में आयोजित होने वाले भजन, छंद एवं श्रीकृष्ण जन्म के संबंध में बताने वाले कार्यक्रम को भी लाइव टेलीकास्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लाइव टेलीकास्ट में डीडी न्यूज एवं एएनआई एजेन्सी को शामिल कर लिया जाये, जिससे वह अन्य चैनलों को कार्यक्रम उपलब्ध करा सकें। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, श्री बांके बिहारी, श्री द्वारिकाधीश एवं जनपद के प्रमुख मन्दिरों के प्रबंधकों के साथ-साथ मथुरा वृन्दावन के सभी मन्दिरों की सजावट के लिए कहा गया, जिसमें मेयर डॉ. मुकेश आर्य बन्धु एवं नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मन्दिर एवं चौराहों की सजावट करने का आश्वासन दिया।
श्रद्धालुओं के लिए नहीं, कान्हा के आगमन का होता है उल्लास
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ब्रजवासियों के उल्लास में कोरोना कोई कमी नहीं ला सका है। समूचा ब्रज अपने आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी में सराबोर हो रहा है। घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। कोई अपने लाडने को झुलाने के लिए झूला तैयार कर रहा है तो कोई प्रसाद, बाहरी लोगों को ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का साक्षी बनने का मौका नहीं मिलने से वह मायूस हो सकते हैं लेकिन ब्रजवासियों को इस बात का किंचित भी रंज नहीं है कि कोरोना के चलते रौनक कम रहेगी। मथुरा नगरी अजन्मे का जन्मोत्सव मनाने को सजधज कर तैयार है।
श्रद्धालु लम्बे समय बाद अपने घर पर मनाएंगे जन्माष्टमी
लॉकडाउन के चलते बडी संख्या में कामगार और दूसरे लोग अपने घरों को लौटे हैं। अभी भी वह वापस नहीं गये हैं। इनमें से बहुतेरे ऐसे हैं जिन्होंने ब्रज की धरती पर जन्म लेने का सौभग्य तो पाया लेकिन वर्षों कान्हा का जन्मोत्सव ब्रज में मनाने का मौका नहीं मिला। इस बार अपनों के साथ जन्माष्टमी मनाने की खुशी इनके चहरों पर है। सरकारी आंकडे के मुताबिक दस हजार से ज्यादा प्रवासी वापस लौटे हैं लेकिन यह सही संख्या इससे कई गुना अधिक है। घर-घर में जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैं।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026