bjp workres

पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हत्या आज भी रहस्यमयः दिनेश शर्मा

POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश  में 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्मदिवस तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। उन कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 6 जुलाई को उनके जन्म दिवस के अवसर पर हुआ। जयपुर हाउस के रामलीला मैदान में पौधारोपण किया गया। 1000 से ज्यादा वृक्ष लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया ।

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे पंजाब के पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश भआजपा के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा- कोई चलता पद चिन्हों पर कोई पद चिन्ह बनाता है, यह वही सूरमा है जो जग में हर घर में पूजा जाता है। आज कश्मीर में जो आजादी हम लोगों को मिली है उस आजादी में अगर सबसे बड़ा योगदान किसी व्यक्ति का है तो पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का है। उन्होंने अपना बलिदान कश्मीर की आजादी के लिए दिया था। उन्होंने कहा था कश्मीर के अंदर दो विधान, दो संविधान, दो निशान नहीं चलेंगे। उस समय जम्मू कश्मीर जाने के लिए परमिट लगता था। उन्होंने बिना परमिट जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया और कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया।

रामलीला मैदान जयपुर हाउस आगरा में पौधारोपण करते रजनीकांत माहेश्वरी एवं अन्य।

दिनेश शर्मा ने बताया कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हत्या रहस्यमय तरीके से कश्मीर के अंदर हुई जिसका जवाब आज तक कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई है। आज तक उनकी रहस्यमयी मौत का पता नहीं लगा।  उन्हें जहर देकर मारा गया या कोई जहरीला इंजेक्शन दिया गया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बलिदान दिवस और पुण्यतिथि को राष्ट्रीय कार्यक्रम पर्व के रूप में मनाते हैं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने कहा अगर हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बताए मार्ग पर चलना है तो हमारे अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना होनी चाहिए। हमारे अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। हमें राष्ट्र के लिए परिवार से ऊपर उठकर सोचना होगा, क्योंकि जब हम राष्ट्र के लिए काम करते हैं तो हमें समय देना होता है।

 

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल,  टी एन अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राना, कार्यक्रम संचालन मनोज राघव, मनीष गौतम, ओम प्रकाश सागर, अशोक लवानिया, अशोक पिप्पल, हरिओम शर्मा, सीमांत राजौरा, राहुल चौधरी, तेजवीर दिवाकर, जितेंद्र सविता, सतीश शर्मा, रंजीत सिसोदिया, मुकुल शर्मा, संध्या जोशी, रंजना पवार, गौरव गुप्ता, मोहन शर्मा, ध्रुव पाराशर, अशोक गुप्ता, प्रवीणा राजावत,शैलेंद्र गुलाटी, पंकज पाठक, विजय शर्मा, नवीन प्रजापति, प्रमेंद्र जैन, अमित दिवाकर, मयंक माहेश्वरी, मुकुल फौजदार, अनुराग अग्रवाल, श्रवण कश्यप, अनिल पाराशर, शैलेंद्र चौधरी, योगेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh