यूपी के मैनपुरी में रौंगते खड़े करने वाली खबर सामने आयी है। यहां पांच दिन की नवजात बच्ची को धूप दिखाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची को धूप में रखने को कहा था। नवजात बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर हॉस्पिटल से फरार है। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम भुगोई के रहने वाले विमलेश कुमार की पत्नी ने प्राइवेट हॉस्पिटल में पांच दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था।बच्ची को थोड़ी दिक्कत थी तो अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची को आधा घंटा धूप दिखाने की सलाह दी थी।
परिजनों का कहना है कि नवजात बच्ची को धूप खाने के लिए साढ़े ग्यारह बजे रखा था। लेकिन धूप इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में बच्ची की तबियत खराब हो गई।12 बजे परिजन नवजात बच्ची को धूप से उठाकर ले लें, लेकिन थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई।
-एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026