New Delhi (Capital of India)। सरकारी नौकरी (Government jobs) पाने के लिए जरूरी है आपकी General knowledge का अच्छा होना। www.livestorytime.com इसी श्रृंखला में काम कर रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं विटामिन्स के नाम याद रखने की तकनीक। एक ऐसी तकनीक कि अचरज में पड़ जाएंगे। आपको याद रखना है ‘रथ में रानी परी को एक टॉफी दो’.. बस याद हो जाएंगे विटामिन्स के नाम। रथ राजा महाराजाओं के पास होते थे उनकी पत्नी को रानी कहते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि रथ में रानी परी को एक टॉफी/चॉकलेट दीजिये। ध्यान रहे इस ट्रिक में विटामिन के जो नाम बताये है उनको क्रमवार रखें। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं ( Competitive exams) में इस तरह सवाल अकसर पूछे जाते हैं। इन्हें याद कीजिए और चयनित होकर सरकारी नौकरी (Sarkari naukari) पाइए।
विटामिन्स (Vitamins) : रासायनिक नाम
रथ = र+थ
1. र-रेटिनॉल (रासायनिक नाम)
विटामिन-A
2. थ-थायमिन (रासायनिक नाम)
विटामिन-B1
में-silent
रानी = रा+नी
3. रा-राइबोफ्लेविन (रासायनिक नाम)
विटामिन-B2
4. नी-निकोटिनामाइड (रासायनिक नाम)
विटामिन-B5
परी = परी
5. परी-पिरीडॉक्सिन (रासायनिक नाम)
विटामिन-B6
को = को
6. को-कोबालैमीन (रासायनिक नाम)
विटामिन-B12
Fact : फोलिक अम्ल का रासायनिक नाम-टेरोईल ग्लूटैमिक है।
एक = ए+क
7. ए-एस्कार्बिक अम्ल (रासायनिक नाम)
विटामिन-C
8. क-कैल्सिफेरॉल (रासायनिक नाम)
विटामिन-D
टॉफी = टॉ+फी
9. टॉ-टॉकोफेरॉल (रासायनिक नाम)
विटामिन-E
10. फी-फिलोक्वीनोन (रासायनिक नाम)
विटामिन-K
दो-silent
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026