आगरा। नारी अस्मिता समिति के तत्वावधान में बुधवार को आगरा क्लब का सभागार साहित्य, संस्कृति और नारी सशक्तिकरण के रंगों से सराबोर नजर आया। अवसर था राष्ट्रकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती, बसंत पंचमी और समिति के स्थापना दिवस का। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भावपूर्ण काव्य-पाठ हुआ, वहीं समिति की नई कार्यकारिणी की भी औपचारिक घोषणा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभा माधुनी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अनुराधा अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष और नीरज कोटिया को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही किरण उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, रचना अग्रवाल, आरती शर्मा, सरोज भसीन, पंकज, ममता गुप्ता, कुसुम, निशा गुप्ता और पूनम गुप्ता को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया। काव्य-सत्र में कवयित्री भूमिका जैन की प्रस्तुति “साध्य मां की साधना का गीत हूं…” ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद नूतन अग्रवाल की कविता “सशक्त है, कमाल है, समय की तू चाल है…” ने नारी आत्मबल और संघर्ष की प्रेरक तस्वीर रखी। वहीं राजश्री यादव की रचना “मैं भेजूंगी बसंत, तू बसंती हो जाना…” ने सभागार को बसंती उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर समिति की पूर्व अध्यक्ष किरण उपाध्याय ने अतिथियों, कवयित्रियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंजू शर्मा, उमा, मीतू, रचना, प्रीति कविता, सरिता, दीपिका, सुषमा, मुन्नी, जया, संगीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026