एटा। जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में जिम्मेदार पत्नी को ठहराया गया है। मृतक युवक के पिता ने पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। बताया कि पुत्रवधू के उसके जीजा के साथ अवैध संबंध थे। और वे रंगरेलिया मनाते थे। एक दिन बेटे ने अपनी पत्नी को उसके जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले मे कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना अलीगंज के मोहल्ला राधा किशन का है। घटना तीन जून 2018 की है। यहां के रहने वाले उमेश कुमार (22) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पिता मुन्ना लाल ने अदालत के आदेश पर पुत्रवधू के जीजा दिनेश कुमार निवासी इमादपुर थाना राजा का रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि पुत्रवधू नीतू के साथ दिनेश के संबंध थे। दोनों को पुत्र ने एक दिन आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसका विरोध किया था। इसके बाद दिनेश को घर बुलाकर समझाया गया, तो वह मान गया था। लेकिन उसने कहा कि ‘अब तुम्हारे घर नहीं आऊंगा, लेकिन नीतू को नहीं रोक पाओगे। उससे मेरे संबंध शादी से पूर्व के हैं।
दिनेश नीतू से धीरे धीरे प्यार करने लगा इसके चलते जल्दी जल्दी ससुराल जाता था, मौका मिलते ही जवान साली को अपनी बाँहों में भर लेता था। साली से शारीरिक सम्बन्ध हो जाने के बाद जीजा दिनेश उसे छोड़ नहीं पा रहा था, तो साली मौका मिलने पर जीजा को अपने घर बुला लेती थी।
इसके बाद मुन्ना लाल गांव के मकान को छोड़कर कस्बा में बेटे के घर रहने लगा। इस दौरान पुत्रवधू ने उससे काफी उल्टा सीधा कहा। आरोप है कि इसके बाद भी पुत्रवधू नीतू अपने बहनोई दिनेश के पास चली गई। इससे आहत होकर पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। यह बात पड़ौसी प्रेमपाल सिंह व रामसनेही ने भी बताई कि उसने मौत से दो दिन पहले सारी बात बताई भी थी।
प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला काफी पुराना है, जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026