आगरा: थाना हरीपर्वत क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने मोटर साइकिल एवं स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ बाइक, 12 बाइक के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। यह गैंग डिमांड के अनुसार बाइकों की चोरी करता था।
पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिरों की सूचना पर 19 अप्रैल को पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों शातिरों को दबोचा। गिरोह का सदस्य बृज मोहन बाइक चोरी करने से पहले रेकी करता था। उसके बाद बड़ी सफाई से बाइक और स्कूटी के ताले तोड़कर चोरी कर लिया करता था। बृजमोहन बाइक अपने दूसरे साथी कमल को चोरी की बाइक और स्कूटी सप्लाई करता था। कमल इन वाहनों को काटकर अलग-अलग पार्ट्स बेचने का काम करता था। तीसरा व्यक्ति जितेंद्र कबाड़ी का काम करता है, जो इन पार्ट्स को खरीदकर बेचने का काम करता था।
थाना हरीपर्वत पुलिस, सर्विलांस, एसओजी ने संयुक्त रूप से इस गैंग को पकड़ा है। गैंग का लीडर कमल मिस्त्री है। तीनों दोस्त हैं। वे कमल के कहने पर ही डिमांड के अनुसार बाइकों की रेकी करने के बाद चोरी करने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगह चुनते थे। जैसे ही वाहन स्वामी दूर पहुंच जाता था, बृजमोहन बाइक/स्कूटी के ताले तोड़कर रफूचक्कर हो जाता था। ये बदमाश चोरी के वाहन को सुनसान जगह या जंगलों में पहुंचाकर उसके काटने का इंतजाम करते थे।
पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि गैंग से मिले स्पेयर पार्ट्स के आकलन के अनुसार, करीब 20 बाइक का अनुमान लगाया जा रहा है, जो पुलिस ने बरामद की हैं। थाना हरीपर्वत, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।
सूरज राय ने बताया कि इन बदमाशों पर इसके अलावा आठ-नौ अन्य मामले भी पंजीकृत हैं। इस गैंग के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। तीन-चार महीने से गैंग कुछ अधिक ही सक्रिय था। पूर्व के चोरी के मामलों में इनकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026