Ujjain (Madhya Padesh, India)। उत्तर प्रदेश केकानपुर के चौबेपुर में यूपी पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला पंडित विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान उसने चिल्लाकर कहा कि मैं विकास दुबे हूं। फिर पुलिस को सूचना दी गई। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह दुबे खुद आ गए।
मंदिर में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है। महाकाल मंदिर परिसर में पहुँच कर शख्स ने चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ा लिया और पुलिस को सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस युवक को गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम तरफ लेकर गई।
दुबे के दो करीबी मुठभेड़ में ढेर
इससे पहले सुबह कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। इसके अलावा इटावा में विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला को मार गिराया गया है। रणबीर शुक्ला पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। वह भी कानपुर शूटआउट का एक आरोपी था।
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Glorion Casino – Il Regno dei Premi e dei Jackpot in Italia - September 4, 2026