31 नामजद और 30-35 अज्ञात के खिलाफ लिखी गई रिपोर्ट
आगरा: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध में यहां प्रदर्शन कर आगरा-दिल्ली हाईवे जाम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 31 कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है, जबकि 30-35 अज्ञात है। पुलिस ने धारा 147, 188, 332, 341 व 7 क्रिमिनल लॉ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे अलोकतांत्रिक बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
शनिवार को कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा अबुल उल्लाह की दरगाह के पास राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से कार्यकर्ताओं की तकरार भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई। पुलिस को कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 31 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है। पुलिस ने लिखा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। आग्रह बाद भी जाम नहीं खोला। अराजकता का माहौल देखकर दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए।
पुलिस ने ओमवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सतीश सिकरवार छात्र नेता, मथुरा प्रसाद, रामनाथ सिंह सिकरवार, गौरव शर्मा, शानू खान, अतुल कुमार, चंद्रमोहन पाराशर, अश्वनी कुमार, अजहर, जनार्दन कुशवाहा, अमित दीक्षित, हेमंत चाहर, रघुवीर सिंह, ओमहरी, नितिन वर्मा, जीतू, राघवेंद्र सिंह, अमित सिंह, राहुल चतुर्वेदी, अंकुश गौतम, विनोद जरारी, राहुल तोमर, वराहन शम्सी, नरेश सिकरवार, संतोष कुमार, रविंद्र जादौन, देवेंद्र कुमार चिल्लू, लोकेश यादव, अनिल सूर्यवंशी, सूरज और 36 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026