यूपी के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है और 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। एन रविंदर को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ और अपर पुलिस महानिदेशक केजीएसओ मुख्यालय लखनऊ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
अमित चंद्रा को अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी मुरादाबाद, राम लाल वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू पश्चिमी यूपी, अनिल कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज और राम कृष्ण भारद्वाज को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र में तैनाती दी गई है।
जे रविंदर गौड़ को पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, अखिलेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है।
केशव चौधरी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, अनीस अहमद अंसारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती मिली है।
- DGT Global ने Abhishek Gaur के नेतृत्व में प्रतिभा, डिजिटल मीडिया और मनोरंजन का नया मंच तैयार किया - October 9, 2026
- दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रेलवे ने मुंबई राजधानी और तेजस समेत कई प्रमुख ट्रेनें की रद्द - October 9, 2026
- अंजना फाउंडेशन की सराहनीय पहल: मथुरा में 60 क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण पोटली, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर - October 9, 2026