चुनाव आयोग ने रविवार को चुनावी बांड पर ताजा डेटा सार्वजनिक किया है, जिसे सीलबंद कवर में सुप्रीम कोर्ट में जमा किया गया था। चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद डेटा जारी किया।
ये विवरण 12 अप्रैल 2019 से पहले की अवधि से संबंधित हैं। इस तिथि के बाद के चुनावी बांड विवरण पिछले सप्ताह पोल पैनल द्वारा सार्वजनिक किए गए थे। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल 2019 के अंतरिम आदेश के निर्देशानुसार सीलबंद कवर में चुनावी बांड पर डेटा दाखिल किया था।
सीलबंद लिफाफे सुप्रीम कोर्ट में किए गए थे जमा
राजनीतिक दलों से प्राप्त डेटा सीलबंद लिफाफे को खोले बिना सुप्रीम कोर्ट में जमा किया गया था। 15 मार्च 2024 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने सीलबंद कवर में एक पेन ड्राइव में डिजिटल रिकॉर्ड के साथ भौतिक प्रतियां वापस कर दी हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि ‘चुनाव आयोग ने आज अपनी वेबसाइट पर चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजिटल रूप में प्राप्त डेटा अपलोड कर दिया है।’
-एजेंसी
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026