ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग देश की पहली समलैंगिक महिला सांसद हैं. करीब 20 साल साथ रहने के बाद उन्होंने अपनी साथी सोफी अलौचे से शादी कर ली है. 2017 में ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह कानूनी हो गया था.
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शादी की ड्रेस में और फूलों का गुलदस्ता लिए हुए अपनी और अपने साथी अलौचे की एक तस्वीर साझा की. जिसमें उन्होंने लिखा है, “हमें खुशी है कि हमारे परिवार और दोस्त हमारे साथ इस विशेष दिन को साझा कर सकते हैं.”
ये खुशी इस लिए और बढ़ जाती हैं क्यूँ के समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के इन्होने बहुत संघर्ष किया था. जिसके बाद 2017 में ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह कानूनी हो गया था. आपको बता दें, यहाँ पर साल 1997 तक सभी राज्यों में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर नहीं किया गया था.
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक वोंग और अलौचे करीब दो दशकों से एक साथ हैं. इन दोनों ने शनिवार को एडिलेड में शादी रचाई. इस विवाह में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और कई ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मंत्री भी शामिल रहें.
शादी में बेटियां भी रहीं शामिल
इस समारोह के दौरान दंपति की दोनों बेटियां एलेक्जेंड्रा जिसकी उम्र 11 साल है और 8 वर्ष की हन्ना भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं. आपको बता दे वोंग और उनकी साथी को ये बेटियां आईवीएफ के माध्यम से हुई हैं. वोंग ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि ये हैरान करने वाली बात है कि पेनी वोंग एक वक्त में लेबर पार्टी की नीति के अनुसार समलैंगिक विवाह के विरोध में थीं.
– एजेंसी
- दीपावली से पहले मंहगाई का तड़का: 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर के रेट - November 1, 2026
- आगरा में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में अनूठी चोरी का पर्दाफाश: शटर तोड़कर लगाए अपने ताले, हरिपर्वत पुलिस ने 5 शातिर दबोचे - November 1, 2026
- त्योहारों से पहले खाद्य विभाग का कड़ा एक्शन: आगरा में चला विशेष अभियान, 14 खाद्य नमूनों की जांच और 25 किलो अस्वच्छ सामग्री नष्ट - November 1, 2026