Pratapgarh (Uttar Pradesh, India)। प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-डीएम आवास के अंदर ही धरने पर बैठे एसडीएम दोपहर 12 बजे से धरना देकर बैठ गये। डीएम आवास के गेट को बंद कर दिया गया। बंगले में किसी को घुसने भी नही दिया गया यहां तक कि मीडिया को भी अन्दर जाने नहीं दिया गया। नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट से नाराज एसडीएम ने यह कदम उठाया एसडीएम विनीत उपाध्याय 12 बजे से धरने पर बैठे गये। बंगले में मीडिया के प्रवेश पर रोक के कारण अन्दर की स्थिति का अन्दाजा नहीं लगाया जा सका कि आखिर बजह क्या है। सिर्फ पुलिसकर्मियों और अफसर को ही प्रवेश करने दिया जा रहा था। डीएम, एडीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरने पर बैठे एसडीएम विनीत उपाध्याय, डीएम आवास पर हड़कम्प मच गया, सीओ समेत भारी पुलिस बल डीएम आवास के अंदर पहुंच गया। अफसरों पर कार्यवाई की मांग को लेकर अड़े रहे एसडीएम, बताया जाता है कि एसडीएम अतिरिक्त के पद पर तैनात है विनीत उपाध्याय और लालगंज में तैनाती के दौरान वकीलों पर राइफल तानने को लेकर वकीलों की शिकायत पर नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट से नाराज एसडीएम ने यह कदम उठाया और डीएम आवास के अन्दर ही धरने पर बैठ गये।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026