Agra, Uttar Pradesh, India. प्रखर पत्रकार, आगरा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में शिक्षक और स्वराज्य टाइम्स के संपादक रहे डॉ. अजय कुमार शर्मा स्मृति स्मारिका- 2022 का संपादन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने किया है। इसका लोकार्पण विगत दिवस आगरा विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में किया गया। हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर, आगरा के महापौर नवीन जैन, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. भानु प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा – मेरे लिए सबसे बड़ा कष्ट है कि भाईसाहब की स्मारिका का संपादन करना पड़ा है। कितनी आनंद आता जब मैं उनके अभिनंदन ग्रंथ का संपादन करता। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि जब सभी अखबारों ने नौकरी देने से मना कर दिया तब स्वराज्य टाइम्स ने आश्रय दिया। जब स्वराज्य टाइम्स ने आश्रय दिया तो भगाने वाले अखबारों ने बुलाकर नौकरी दी। उन्होंने स्मारिका के संयोजन का श्रेय इंजीनियर बृजेश शर्मा और ग्रेनी शर्मा को दिया।
इस मौके पर श्रीमती मृदु शर्मा, इंजीनियर ब्रजेश शर्मा एडवोकेट, शिखा शर्मा, श्रीमती क्यूरी शर्मा (गाजियाबाद), ग्रेनी शर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम का सरस संचालन कवि सुशील सरित ने किया।
- प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा - February 12, 2026
- भारतीय राजनीति के चमकते सितारे: सिख समुदाय की सेवा, साहस और नेतृत्व की गौरवशाली विरासत - February 12, 2026
- संरक्षण के 30 साल: वाइल्डलाइफ एसओएस ने कैसे बदली भारत में वन्यजीवों की तकदीर, ‘डांसिंग’ भालू से हाथी अस्पताल तक का सफर - February 12, 2026